17.60 MW सोलर प्रोजेक्ट की बड़ी डील: Orient Green Power की सब्सिडियरी को ₹99.42 करोड़ का EPC Contract

Share

रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में Orient Green Power Company Limited ने अपनी ग्रोथ स्ट्रैटेजी को आगे बढ़ाते हुए एक अहम घोषणा की है। कंपनी के अनुसार, उसकी सब्सिडियरी Delta Renewable Energy Private Limited ने एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट से जुड़ा समझौता किया है। 17.60 मेगावाट के सोलर प्रोजेक्ट (Solar Project ) के लिए EPC कॉन्ट्रैक्ट पर साइन कर लिया है। इस कॉन्ट्रैक्ट को कंपनी की right issue कमेटी ने 29 दिसंबर 2025 को मंज़ूरी दी।

क्या है प्रोजेक्ट की पूरी डिटेल? (What are the full details of the project )

इस सोलर प्रोजेक्ट के लिए Delta Renewable Energy ने Remon Solutions Private Limited के साथ इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) समझौता किया है।

  • Project capacity (AC) : 17.60 MW
  • Project capacity (DC) : 24.64
  • MW Contrac Value : ₹99.42 करोड़ (GST सहित)
  • Locations : Vandavasi Taluk and Chetpet Taluk
  • District : Thiruvannamalai, Tamil Nadu.
  • कम्प्लीशन डेडलाइन : 31 मई 2026 या उससे पहले

EPC कॉन्ट्रैक्ट में क्या-क्या शामिल?

इस EPC समझौते के तहत Remon Solutions पूरे प्रोजेक्ट की इंजीनियरिंग, उपकरणों की खरीद और निर्माण कार्य की ज़िम्मेदारी संभालेगी। सोलर पावर इंफ्रास्ट्रक्चर ( Solar power infrastructure ) का विकास तिरुवन्नामलाई ज़िले के एक या एक से अधिक स्थानों पर किया जाएगा।

लेनदेन संरचना और पारदर्शिता ( Transaction Structure and Transparency )

दोनों कंपनियां भारतीय हैं और यह सौदा किसी भी तरह के रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन की श्रेणी में नहीं आता। न तो प्रमोटर ग्रुप और न ही किसी ग्रुप कंपनी की Contracting entity में कोई दिलचस्पी बताई गई है।

रेगुलेटरी अनुपालन (Regulatory Compliance)

कंपनी ने यह जानकारी Securities and Exchange Board of India के LODR नियमों के तहत रेगुलेशन 30 के अनुसार दी है। साथ ही, शेड्यूल III और 11 नवंबर 2024 की SEBI मास्टर सर्कुलर के तहत सभी ज़रूरी डिस्क्लोज़र ( Disclosure ) भी साझा किए गए हैं।

कंपनी का प्रोफाइल ( Company Profile Orient Green Power )

Orient Green Power भारत की प्रमुख लिस्टेड रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल है, जिसका फोकस विंड एनर्जी प्रोजेक्ट्स (Focus Wind Energy Projects) के विकास, स्वामित्व और संचालन पर है। मार्च 2021 तक कंपनी की ऑपरेशनल विंड पावर ( operational wind power ) क्षमता 417 MW थी। चेन्नई मुख्यालय वाली इस कंपनी की मौजूदगी तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक के साथ-साथ यूरोप के क्रोएशिया में भी है।

👉 यह नया सोलर प्रोजेक्ट तमिलनाडु में कंपनी की रिन्यूएबल एनर्जी (Renewable energy) मौजूदगी को और मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Next Post

₹530 करोड़ का मेगा ऑर्डर: Vikran Engineering को महाराष्ट्र से बड़ी डील

Share

विक्रान इंजीनियरिंग ( Vikran Engineering ) लिमिटेड को महाराष्ट्र से बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर ऑर्डर मिला है। कंपनी ने बताया कि उसे महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) से कुल ₹530.80 करोड़ के दो लेटर ऑफ अवॉर्ड (LoA) प्राप्त हुए हैं।

क्या है पूरा मामला?

यह ऑर्डर पावर डिस्ट्रीब्यूशन इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने से जुड़ा है। कंपनी को नासिक और कोल्हापुर ज़ोन में काम सौंपा गया है। यह प्रोजेक्ट एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) द्वारा फंडेड पावर डिस्ट्रीब्यूशन एन्हांसमेंट प्रोग्राम के तहत दिया गया है।

ज़ोन के हिसाब से ऑर्डर वैल्यू

  • नासिक ज़ोन: ₹235.63 करोड़
  • कोल्हापुर ज़ोन: ₹295.17 करोड़
    कुल ऑर्डर: ₹530.80 करोड़ (GST को छोड़कर)

क्या काम करेगी कंपनी?

इस प्रोजेक्ट के तहत विक्रान इंजीनियरिंग ( Vikran Engineering )टर्न की बेसिस पर पूरा काम करेगी, जिसमें शामिल हैं:

  • सर्वे, डिजाइन और इंजीनियरिंग मैन्युफैक्चरिंग,
  • मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई और इंस्टॉलेशन
  • टेस्टिंग और कमिशनिंग
  • 33/11 kV, 22/11 kV और 33/22 kV सबस्टेशन का निर्माण
  • ट्रांसफॉर्मर अपग्रेड और नई ट्रांसमिशन लाइनों का काम
  • LT लाइन, HT/LT अंडरग्राउंड केबलिंग
  • GIS मैपिंग और एसेट टैगिंग

प्रोजेक्ट को 21 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

मैनेजमेंट ने क्या कहा?

कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश मारखेड़कर के अनुसार, यह ऑर्डर कंपनी की तकनीकी क्षमता और मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि इससे कंपनी की ऑर्डर बुक और मजबूत होगी और भविष्य में ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा।

कंपनी का प्रोफाइल

विक्रान इंजीनियरिंग ( Vikran Engineering ) एक मल्टी-सेक्टर EPC कंपनी है, जो इन क्षेत्रों में काम करती है:

  • पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन
  • वॉटर इंफ्रास्ट्रक्चर
  • रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन
  • सोलर EPC और स्मार्ट मीटरिंग

कंपनी अब तक 14 राज्यों में 45 प्रोजेक्ट पूरे कर चुकी है और NTPC, Power Grid, राज्य सरकारों और पब्लिक सेक्टर कंपनियों के साथ काम कर चुकी है।

क्यों अहम है यह खबर?

₹530 करोड़ का यह ऑर्डर कंपनी की ऑर्डर बुक को मजबूत करेगा और महाराष्ट्र में पावर इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार में अहम भूमिका निभाएगा। कुल मिलाकर, यह डील विक्रान इंजीनियरिंग के लिए एक मजबूत ग्रोथ ट्रिगर मानी जा रही है, खासकर पावर डिस्ट्रीब्यूशन सेगमेंट में।

What is the total order value received by Vikran Engineering?

Vikran Engineering has received orders worth ₹530.80 crore (excluding GST).

Who awarded the contract?

The contract was awarded by Maharashtra State Electricity Distribution Company Limited (MSEDCL).

What is the nature of the project?

The project involves power distribution infrastructure strengthening under the ADB-funded program.

Which locations will the project cover?

The work will be executed in Nashik Zone and Kolhapur Zone in Maharashtra.

What is the timeline for project completion?

The project is expected to be completed within 21 months from the date of award.

How is the order value divided between zones?

Nashik Zone: ₹235.63 crore
Kolhapur Zone: ₹295.17 crore

Next Post

Loading more posts...