पावर सेक्टर की बड़ी कंपनी TRIL: 3,600 करोड़ से ज्यादा का ऑर्डर बुक, भारत में मजबूत पकड़

Share

अहमदाबाद स्थित Transformers and Rectifiers (India) Ltd. (TRIL) देश की जानी-मानी ट्रांसफॉर्मर निर्माता कंपनियों में शामिल है। पावर, फर्नेस और रेक्टिफायर ट्रांसफॉर्मर ( Rectifier & Distribution Transformers ) बनाने वाली यह कंपनी भारत में रजिस्टर्ड एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी है और इसके शेयर NSE और BSE दोनों स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड हैं।

Transformers and Rectifiers (India) Ltd.

🔹 Quarter-wise Performance ( Standalone Financial Results (₹ करोड़ में) )

ParticularsQ3 FY26(31 Dec 2025)Q2 FY26(30 Sep 2025)Q3 FY25(31 Dec 2024)
Revenue from Operations704.21428.42545.31
Other Income5.6612.399.05
Total Income709.87440.81554.36
Total Expenses613.90415.20486.62
Profit Before Tax (PBT)95.9725.6167.74
Tax Expense24.948.8117.23
Net Profit71.0316.8050.51
Total Comprehensive Income71.0816.9050.55
EPS (Basic & Diluted) ₹2.370.561.71

कंपनी की बुनियाद और कारोबार

TRIL का रजिस्टर्ड ऑफिस गुजरात के साणंद तालुका के मोरैया गांव में स्थित है। कंपनी मुख्य रूप से पावर, फर्नेस और रेक्टिफायर ट्रांसफॉर्मर (Rectifier & Distribution Transformers) के निर्माण में सक्रिय है और लंबे समय से पावर इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर ( Infrastructure sector) की जरूरतों को पूरा कर रही है।

प्रोडक्ट पोर्टफोलियो: हाई-कैपेसिटी से लेकर स्पेशल ट्रांसफॉर्मर तक ( Product portfolio: From high-capacity to special Transformers )

TRIL को भारत के अग्रणी ट्रांसफॉर्मर और रिएक्टर ( Transformers and reactors ) निर्माताओं में गिना जाता है। इसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में शामिल हैं :- सिंगल-फेज पावर ट्रांसफॉर्मर (500 MVA और 1200 kV क्लास तक), फर्नेस ट्रांसफॉर्मर, रेक्टिफायर और डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर (Rectifier & Distribution Transformers), स्पेशलिटी ट्रांसफॉर्मर, सीरीज और शंट रिएक्टर, मोबाइल सब-स्टेशन और अर्थिंग ट्रांसफॉर्मर ( Earthing transformer ), कंपनी B2B मॉडल पर काम करती है और पावर जेनरेशन ( Power Generation ), ट्रांसमिशन (Transmission), डिस्ट्रीब्यूशन और इंडस्ट्रियल सेक्टर ( Distribution and Industrial Sector ) को सेवाएं देती है।

tril, q3 results, tril share price,

भारत में मजबूत पकड़, 25+ देशों में मौजूदगी (Geographical Split)

भौगोलिक रूप से देखें तो कंपनी का फोकस तेजी से घरेलू बाजार की ओर बढ़ा है। FY24 में 92% कारोबार भारत से आया, जो FY22 में 85% था वहीं एक्सपोर्ट शेयर FY24 में 8% रहा, जो FY22 में 15% था इसके बावजूद TRIL की 25 से ज्यादा देशों में अंतरराष्ट्रीय मौजूदगी बनी हुई है।

बड़े नामों के साथ काम ( Clientele )

TRIL के क्लाइंट पोर्टफोलियो में कई दिग्गज नाम शामिल हैं, जिनमें Powergrid, NTPC, Tata Power, Torrent Power, Siemens Energy, Bluestar, Hindustan Zinc, JSW और GETCO जैसे प्रमुख संस्थान शामिल हैं।

ऑर्डर बुक की स्थिति ( Order Book )

कंपनी के कारोबार की मजबूती उसके ऑर्डर बुक में भी दिखती है। 9M FY25 तक कुल ऑर्डर बुक ( TOTAL ORDER VALUE ) : ₹3,686 करोड़ इसके अलावा ₹19,000 करोड़ से ज्यादा के ऑर्डर बातचीत के चरण में हैं

आगे की तस्वीर

मजबूत घरेलू मांग, बड़े क्लाइंट्स और लगातार बढ़ते ऑर्डर बुक के साथ TRIL पावर और इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर ( Power and Industrial Infrastructure Sector ) में अपनी स्थिति और मजबूत करता नजर आ रहा है।

Top Search :- tril results, tril share price, tril share, tril company, tril share price target 2030, tril news

Next Post

₹530 करोड़ का मेगा ऑर्डर: Vikran Engineering को महाराष्ट्र से बड़ी डील

Share

विक्रान इंजीनियरिंग ( Vikran Engineering ) लिमिटेड को महाराष्ट्र से बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर ऑर्डर मिला है। कंपनी ने बताया कि उसे महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) से कुल ₹530.80 करोड़ के दो लेटर ऑफ अवॉर्ड (LoA) प्राप्त हुए हैं।

क्या है पूरा मामला?

यह ऑर्डर पावर डिस्ट्रीब्यूशन इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने से जुड़ा है। कंपनी को नासिक और कोल्हापुर ज़ोन में काम सौंपा गया है। यह प्रोजेक्ट एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) द्वारा फंडेड पावर डिस्ट्रीब्यूशन एन्हांसमेंट प्रोग्राम के तहत दिया गया है।

ज़ोन के हिसाब से ऑर्डर वैल्यू

  • नासिक ज़ोन: ₹235.63 करोड़
  • कोल्हापुर ज़ोन: ₹295.17 करोड़
    कुल ऑर्डर: ₹530.80 करोड़ (GST को छोड़कर)

क्या काम करेगी कंपनी?

इस प्रोजेक्ट के तहत विक्रान इंजीनियरिंग ( Vikran Engineering )टर्न की बेसिस पर पूरा काम करेगी, जिसमें शामिल हैं:

  • सर्वे, डिजाइन और इंजीनियरिंग मैन्युफैक्चरिंग,
  • मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई और इंस्टॉलेशन
  • टेस्टिंग और कमिशनिंग
  • 33/11 kV, 22/11 kV और 33/22 kV सबस्टेशन का निर्माण
  • ट्रांसफॉर्मर अपग्रेड और नई ट्रांसमिशन लाइनों का काम
  • LT लाइन, HT/LT अंडरग्राउंड केबलिंग
  • GIS मैपिंग और एसेट टैगिंग

प्रोजेक्ट को 21 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

मैनेजमेंट ने क्या कहा?

कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश मारखेड़कर के अनुसार, यह ऑर्डर कंपनी की तकनीकी क्षमता और मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि इससे कंपनी की ऑर्डर बुक और मजबूत होगी और भविष्य में ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा।

कंपनी का प्रोफाइल

विक्रान इंजीनियरिंग ( Vikran Engineering ) एक मल्टी-सेक्टर EPC कंपनी है, जो इन क्षेत्रों में काम करती है:

  • पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन
  • वॉटर इंफ्रास्ट्रक्चर
  • रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन
  • सोलर EPC और स्मार्ट मीटरिंग

कंपनी अब तक 14 राज्यों में 45 प्रोजेक्ट पूरे कर चुकी है और NTPC, Power Grid, राज्य सरकारों और पब्लिक सेक्टर कंपनियों के साथ काम कर चुकी है।

क्यों अहम है यह खबर?

₹530 करोड़ का यह ऑर्डर कंपनी की ऑर्डर बुक को मजबूत करेगा और महाराष्ट्र में पावर इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार में अहम भूमिका निभाएगा। कुल मिलाकर, यह डील विक्रान इंजीनियरिंग के लिए एक मजबूत ग्रोथ ट्रिगर मानी जा रही है, खासकर पावर डिस्ट्रीब्यूशन सेगमेंट में।

What is the total order value received by Vikran Engineering?

Vikran Engineering has received orders worth ₹530.80 crore (excluding GST).

Who awarded the contract?

The contract was awarded by Maharashtra State Electricity Distribution Company Limited (MSEDCL).

What is the nature of the project?

The project involves power distribution infrastructure strengthening under the ADB-funded program.

Which locations will the project cover?

The work will be executed in Nashik Zone and Kolhapur Zone in Maharashtra.

What is the timeline for project completion?

The project is expected to be completed within 21 months from the date of award.

How is the order value divided between zones?

Nashik Zone: ₹235.63 crore
Kolhapur Zone: ₹295.17 crore

Next Post

Loading more posts...