RailTel Corporation ने एक और अहम सरकारी प्रोजेक्ट अपने नाम कर लिया है। कंपनी को Public Financial Management System (PFMS) से ₹101.82 करोड़ का IT इंफ्रास्ट्रक्चर कॉन्ट्रैक्ट मिला है, जो इसके बढ़ते सरकारी प्रोजेक्ट पोर्टफोलियो में एक और बड़ा माइलस्टोन जोड़ता है।
क्या है इस कॉन्ट्रैक्ट की खासियत? (What are the special features of this contract? )
यह कॉन्ट्रैक्ट डेटा सेंटर (DC) और डिजास्टर रिकवरी (DR) सेवाओं से जुड़ा है। इसके तहत RailTel IT इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थापना और उसका प्रबंधन करेगी। इसमें Security Operations Center (SOC) सेवाएं और डेटा सेंटर की लोकेशन सुविधाएं भी शामिल हैं। यह प्रोजेक्ट कंपनी के लिए जनवरी 2031 तक स्थिर और लंबी अवधि की कमाई का जरिया बनेगा।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| कंपनी का नाम | RailTel Corporation of India Ltd |
| कॉन्ट्रैक्ट (Contract) देने वाली संस्था | Public Financial Management System (PFMS) |
| कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू (Contract value ) | ₹101.82 करोड़ |
| वर्क ऑर्डर प्राप्ति तिथि | 8 जनवरी |
| प्रोजेक्ट का प्रकार | IT इंफ्रास्ट्रक्चर DC & DR सेवाएं |
| सेवाओं का दायरा (Scope) | Data Center (DC), Disaster Recovery (DR), Security Operations Center (SOC), Data Center Colocation |
| कार्य का स्वरूप | IT इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थापना और मैनेज्ड ऑपरेशंस |
| कॉन्ट्रैक्ट अवधि (Contract Duration ) | जनवरी 2031 तक |
| रेवेन्यू प्रकृति | लॉन्ग-टर्म और स्थिर आय |
| सेक्टर | सरकारी IT एवं डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर |
कब मिला वर्क ऑर्डर? (When was the work order received?)
RailTel ने इस कॉन्ट्रैक्ट की जानकारी रेगुलेटरी फाइलिंग के जरिए दी है। कंपनी को इसका वर्क ऑर्डर 8 जनवरी को प्राप्त हुआ।
RailTel की हालिया ग्रोथ की झलक ( RailTel’s recent growth )
यह डील RailTel के सरकारी IT और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स ( Digital infrastructure projects ) के बढ़ते कलेक्शन में जुड़ी है। इससे डेटा सेंटर, क्लाउड, साइबर सिक्योरिटी और मैनेज्ड सर्विसेज जैसे क्षेत्रों में सार्वजनिक क्षेत्र जिससे इस सेक्टर में कंपनी की मौजूदगी और मजबूत हुई है। इसी कड़ी में, हाल ही में RailTel को Assam Health Infrastructure Development & Management Society (AHIDMS) से ₹567 करोड़ का एक बड़ा प्रोजेक्ट भी मिला है, जिसे 31 जनवरी 2032 तक पूरा किया जाना है।

RailTel के बारे में ( About RailTel )
RailTel की स्थापना साल 2000 में हुई थी। इसका उद्देश्य भारतीय रेलवे के ट्रेन कंट्रोल और सेफ्टी सिस्टम (Safety system) को आधुनिक बनाना और देशभर में ब्रॉडबैंड, VPN, टेलीकॉम और मल्टीमीडिया नेटवर्क(Multimedia Network) उपलब्ध कराना है। यह भारत सरकार की एक ‘नवरत्न’ PSU है। वर्तमान में RailTel का नेटवर्क देशभर के करीब 6,000 रेलवे स्टेशनों से होकर गुजरता है, जिससे देश के लगभग सभी प्रमुख व्यावसायिक केंद्र (Business center) कवर होते हैं। कुल मिलाकर, यह नया कॉन्ट्रैक्ट (contract) RailTel की सरकारी IT इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में मजबूत होती मौजूदगी को और पुख्ता करता है।
Top Quries :- 1. railtel latest news, 2. railtel order news today, 3.railtel share news today, 4. railtel eastern region
